कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना को लेकर राज्य सरकार और निजी अस्पतालों के बीच पैकेज दरों को लेकर विवाद चलता आ रहा है। बड़े निजी अस्पतालों ने राज्य सरकार की ओर से निर्धारित दरों को लेकर असंतोष व्यक्त किया है, क्योंकि उनका कहना है कि इन दरों पर उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संभव नहीं है। नई दरों के प्रस्ताव से अगर निजी अस्पताल संतुष्ट होते हैं, तो संभावना है कि वे इस योजना से जुड़ने को तैयार होंगे।