
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पत्रिका समूह ने अपने वार्षिक सृजनात्मक साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। समूह के परिशिष्टों में प्रकाशित श्रेष्ठ कहानी और कविता के लिए हर साल ये पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। विजेताओं को ये पुरस्कार साहित्य और पत्रकारिता के पुरोधा पं. झाबरमल्ल शर्मा स्मृति व्याख्यानमाला के तहत आयोजित समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
पं. झाबरमल्ल शर्मा की स्मृति में वर्ष 1972 में शुरू हुई इस व्याख्यानमाला को देश के वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक और प्रबुद्धजन संबोधित करते रहे है। सृजनात्मक साहित्य पुरस्कारों के तहत कहानी में पहला पुरस्कार जयपुर के महेश कुमार की कहानी 'व्यक्तित्व' और कविता में पहला पुरस्कार तिरुवनंतपुरम (केरल) की अनामिका अनु की कविता 'प्रवासी प्रिय' को दिया जाएगा।
कहानी में दूसरा पुरस्कार जयपुर की शकीला बानो को उनकी कहानी 'मासूम जीवन' और कविता में दूसरा पुरस्कार झाबुआ (मप्र) की मालिनी गौतम को उनकी कविता 'जीवन की कलाइयों पर तितली के रंग' के लिए दिया जाएगा। ये कहानी व कविताएं पत्रिका समूह के विभिन्न परिशिष्टों में वर्ष 2021 के दौरान प्रकाशित हुई थीं।
कहानी के निर्णायक मंडल में भोपाल की युवा कथाकार इंदिरा दांगी, जोधपुर के वरिष्ठ कथाकार डॉ. सत्यनारायण और नई दिल्ली की कथाकार प्रो. शोभानारायण और कविता के निर्णायक मंडल में रतलाम के वरिष्ठ साहित्यकार अजहर हाशमी, भिलाई (छत्तीसगढ़) की संतोष झांझी और जयपुर के हास्य कवि संजय झाला थे।
Updated on:
04 Jan 2022 06:08 pm
Published on:
04 Jan 2022 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
