सोशल मीडिया एक्स पर यह किया पोस्ट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि "हम कितना भी पेपर लीक माफिया को खत्म कर लें, जब तक पेपर के खरीददार हैं माफिया पनपता रहेगा। खरीददार भी पेपर खरीदते रहेंगे जब तक उन्हें भरोसा है की पेपर लीक पता पडऩे पर भी एग्जाम कैंसल नहीं होगी, जॉब नहीं जाएगी। पेपर खरीददार तब ही खत्म होंगे जब उनको खौफ रहेगा कि चाहे 1 या 10 साल बाद। जब भी पेपर लीक का पता लगेगा जॉब से हाथ धोना ही पड़ेगा, जेल होगी ही।