
महिला कांस्टेबल के साथ दरोगा ने किया दुष्कर्म
जयपुर। लिव-इन पार्टनर द्वारा एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर दुष्कर्म के साथ आरोपी ने पांच लाख रुपए भी ऐंठ लिए। बेटी के जन्म के बाद महिला को बिना बताए छोड़कर भाग गया। थाने में पीड़िता ने आरोपी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला प्रताप नगर थाना इलाके का है।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी 26 साल की युवती ने मामला दर्ज करवाया कि साल 2019 से वह लिव-इन-रिलेशनशिप में आरोपी के साथ रह रही है। लिव इन पार्टनर ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर लगातार देह शोषण करने लगा। देहशोषण के दौरान बहाने बनाकर करीब 5 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। बच्ची के जन्म होने के बाद भी जल्द शादी करने का आश्वासन देता रहा।
दूसरी महिला से अवैध संबंध का पता चलने पर झगड़ा होने लगा। इस पर वह बिना बताए मां-बेटी को छोड़कर भाग निकला। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने प्रताप नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
Published on:
18 Feb 2024 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
