10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Bulletin 2 May : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 2 May : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें
2 min read
Google source verification
patrika bulletin todays programme employment and useful latest news

आज का सुविचार
ज़िन्दगी में कभी वापस नहीं जाया जा सकता.. और ना ही शुरुआत को बदला जा सकता है.... पर हां, जहां हैं वहीं से शुरू कर सकते है और अंत को ज़रूर बदल सकते है..

आज क्या ख़ास?

पीएम नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर, जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर होंगे रवाना

पीएम नरेंद्र मोदी आज बर्लिन में जर्मनी के फेडरल चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) के छठे संस्करण की करेंगे सह-अध्यक्षता

जीएसटी परिषद के मंत्री समूह की दिल्ली में बैठक आज, कैसीनो, रेस कोर्स और ऑनलाइन गेमिंग को कवर करने की कर व्यवस्था पर होगी चर्चा

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा आज, पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में करेंगे अपने पैतृक गांव पंचूर का दौरा

मुंबई सिविल एंड सेशंस कोर्ट हनुमान चालीसा विवाद में निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत याचिका पर आदेश करेगी पारित

तेलंगाना उच्च न्यायालय में आज से 3 जून तक गर्मी की छुट्टी, इस दौरान अवकाशकालीन न्यायालय अत्यावश्यक मामलों की करेगा सुनवाई

पश्चिम बंगाल में आज से 15 जून तक स्कूलों में रहेगी गर्मी की छुट्टियां

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आज और कल 3 मई को पूर्ण कर्फ्यू

सत्यजित राय फिल्म महोत्सव 2 मई से 4 मई तक देशभर में किया जाएगा आयोजित

संतोष ट्रॉफी के फाइनल में मेजबान केरल से भिड़ेगा पश्चिम बंगाल

राजस्थान के 16 जिलों में आज येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने भरतपुर, धौलपुर, करौली, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में हीट वेव जबकि अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर और नागौर जिलों में जताई धूल भरी आंधी, मेघगर्जन और अचानक तेज हवाएं चलने की संभावनाएं

खबरें काम की

जीएसटी संग्रह का नया रेकॉर्ड, अप्रेल में 1.68 लाख करोड़ रुपए की कमाई

स्वास्थ्य में सुधार 4 दिन के बाद घर लौटे अभिनेता धमेंद्र

पंजाब सरकार का एलान पंजाब के विधायक खुद की जेब से भरेंगे आयकर रिटर्न

चारधाम दर्शन के लिए सीमा तय, केदारनाथ में 12 हजार, बद्रीनाथ में 15 हजार गंगोत्री में 7 सात हजार, यमुनोत्री धाम में 4 हजार श्रद्धालु रोज कर सकेंगे दर्शन

चांद का नहीं दीदार, कल मनाई जाएगी मीठी ईद

फिर पड़ी महंगाई की मार, कमर्शियल गैस सिलेण्डर 102.50 पैसे मंहगा, वहीं विमान ईंधन के भी बढ़े दाम

अगस्त 2023 तक राजस्थान को मिलेंगी 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

प्रदेश में मिले 27 नए संक्रमित, सबसे ज्यादा केस जयपुर से 15, एक्टिव केसों की संख्या अब 380

आज और कल जयपुर के परकोटे में पानी की होगी अतिरिक्त आपूर्ति

15 मई से 30 जून तक लगेंगे प्रशासन गांवों के संग अभियान के कैंप

अखिल भारतीय आयुवर्ज्ञियान संस्थान, जयपुर ने सीनियर रेजीडेंट के 138 पदों पर निकाली भर्ती। 9 मई तक कर सकते है आवेदन

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग