7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Bulletin 3 June : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

Patrika Bulletin 3 June : एक खबर में ही देखें आज के कार्यक्रम, रोज़गार और काम की खबरें

3 min read
Google source verification
patrika-bulletin-todays-programme-employment-and-useful-latest-news

आज का सुविचार

अच्छाई और बुराई, दोनों हमारे अंदर ही हैं.. इसे कहीं तलाशने की ज़रुरत नहीं है.. और इनमें से जिसका जितना ज़्यादा प्रयोग करेंगे वो उतनी उभरती और निखरती जायेगी

आज क्या खास
- पुरी के प्रख्यात जगन्नाथ मंदिर के परिसर में निर्माण कार्य के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में स्थित अपने गांव परौंख जाएंगे, जनसभा को करेंगे संबोधित, पीएम नरेंद्र मोदी भी रहेंगे मौजूद
- पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे लखनऊ में 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट @3.0' के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में होंगे शामिल, 80 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की 1406 परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
- भारतीय नौसेना के दो जहाज, निशंक और अक्षय, 32 साल की सेवा के बाद मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में किए जाएंगे सेवा से बाहर
- राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी, हैदराबाद में आज से शुरू होगा प्रयोगशाला पशु वैज्ञानिक संघ का 10 वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
- भारतीय जनता युवा मोर्चा की 'भारत दर्शन सुशासन यात्रा' जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद हो रही स्थिति और विकास का आकलन करने पहुंचेगी जम्मू
- जयपुर के गणगौरी बाजार में सरकारी अस्पताल के सामने खुनृली शराब की दुकान के विरोध में आज सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे बंद रहेगा बाजार
- राजस्थान आवासन मंडल की विभिन्न आवासीय योजनाओं का शुभारंभ और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व सामुदायिक केन्द्रों का लोकार्पण आज, जयपुर स्थित राजकीय आवास से नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल करेंगे उद्घाटन-लोकार्पण
- जन अभाव अभियोग निराकरण की समीक्षा आज मंत्री गोविंद राम मेघवाल करेंगे, सम्पर्क पोर्टल, हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई और अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों की होगी समीक्षा
- आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप क्वालीफिकेशन प्रक्रिया होगी शुरू, एशिया, यूरोप, पूर्वी एशिया-प्रशांत (ईएपी) और अफ्रीका में चार क्वालिफिकेशन स्पॉट के लिए 19 टीमें हो रही शामिल
- विश्व साइकिल दिवस आज, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का कर रहे हैं शुभारंभ
- राजस्थान के कुल 9 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट, पूर्वी राजस्थान के धौलपुर, कोटा, टोंक और करौली में जबकि पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, चूरू और नागौर में तपाएगा मौसम का मिज़ाज़

खबरें आपके काम की
- राजस्थान में कोरोना के 60 नए संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा 37 मिले जयपुर जिले में, राज्य में एक्टिव केस अब 513
- कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित, संगठन महासचिव केसी वेणु गोपाल भी आए चपेट में
- आरजीएचएस के दायरे से बाहर के 14 अस्पतालों में इलाज के खर्च राशि का राज्य सरकार करेगी पुनर्भरण
- राजस्थान के 17 जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों के 1000 किलोमीटर लंबे सिंगल लेन हाईवे को टू लेन में बदला जाएगा, सीएम ने दी मंजूरी
- हरिदेव जोशी पत्रकारिता विवि के कुलपति की पद की योग्यता में बदलाव संबधी विधेयक राजभवन ने लौटाया
- महाराणा प्रताप की संकटकालीन राजधानी रहे चावंड में प्रताप का पैनोरमा बनेगा, सीएम गहलोत ने की पांच करोड़ रुपए देने की घोषणा
- राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष आइएएस सुधांश पंत प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे, राज्य सरकार ने दी मंजूरी
- जयपुर शहर के बाहरी इलाकों पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के हाईवे पर 90 से ज्यादा स्पीड से कार चलाने वालों का कटेगा सीधा चालान
- जयपुर के कालवाड़ में मॉर्निंग वॉक करते 17 साल के चुस्त-दुरुस्त किशोर की हार्ट अटैक से मौत
- रेलवे की पार्सल सेवा अब हुई हाईटैक, बुकिंग के बाद ट्रैक कर सकेंगे पार्सल
- रेलवे की ओर से शुरू की गई चार समर स्पेशल ट्रेनें जुलाई तक चलती रहेगी, संचालन अवधि का विस्तार
- केंद्र सरकार होटल-रेस्त्रां में सर्विस चार्ज की वसूली पर रोक लगाएगी, जल्द ही नियम बनाएगी
- पंजाब सरकार ने 424 वीआइपी की सुरक्षा 7 जून से बहाल करने का फैसला किया, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को दी अपना फैसला पलटने की जानकारी
- देश में गेहूं की खरीद 54 फीसदी घटी, गत 13 साल में सबसे कम हुई खरीद
- नौतपा समाप्त, पर अभी सता रही गर्मी, राज्य को प्री मानसून बौछारों का बेसब्री से इंतजार