8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पत्रिका समूह के निदेशक मिलाप कोठारी पंचतत्व में विलीन

पत्रिका समूह के निदेशक मिलापचंद कोठारी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 15 दिसम्बर, 1950 को जन्मे मिलाप कोठारी राजस्थान पत्रिका के संपादक और निदेशक भी रहे हैं।

4 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jun 18, 2019

Milap Kothari passed away

जयपुर। पत्रिका समूह के निदेशक मिलाप कोठारी की अंतिम यात्रा सी-स्कीम, हॉस्पिटल मार्ग स्थित निवास से रवाना हुई, जो विभिन्न मार्गों होती हुई आदर्शनगर मोक्षधाम पहुंची। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई मंत्री व विधायक शामिल हुए। मोक्षधाम में कोठारी का विधिवत अंतिम संस्कार हुआ। उनकी दोनों बेटियों कुसुम्भी सेठ व पद्मासना कोठारी सहित अन्य परिजनों ने मुखाग्नि अर्पित की।

मुख्यमंत्री शाम को कोठारी के अस्पताल मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे तथा उनकी पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी तथा परिजनों से मिले और ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने पत्रिका के संस्थापक स्व. कर्पूरचन्द्र कुलिश का स्मरण करते हुए कहा कि कुलिशजी के समय से ही मेरा कोठारी परिवार से आत्मीय नाता रहा है, मिलापजी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा में भी शरीक हुए और उनके निवास से आदर्शनगर स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार तक साथ रहे।

इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, विधायक रफीक खान, पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह, विधायक रोहित बोहरा, पूर्व विधायक नवीन पिलानिया, पूर्व विधायक अश्क अली टांक, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, चीफ काजी खालिद उस्मानी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, एक चैनल प्रमुख जगदीश चन्द्र, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री इससे पूर्व कोठारी के निवास पर भी पहुंचे और अन्तिम दर्शन किए।

‘पत्रकारिता जगत में याद रखा जाएगा कोठारी का योगदान’
भाजपा राजस्थान : पत्रिका समूह के निदेशक मिलाप कोठारी के निधन पर भाजपा परिवार हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।

मदनलाल सैनी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा : पत्रकारिता जगत में मिलाप कोठारी का योगदान याद रखा जाएगा। दिवंगत आत्म को ईश्वर शांति प्रदान करे, यही मंगल कामना।

प्रताप सिंह खाचरियावास, परिवहन मंत्री : मैं छात्र जीवन से ही मिलापजी की पत्रकारिता का कायल रहा। हिन्दी भाषा-व्याकरण पर खासी पकड़ रखने वाले कोठारीजी को पाठकों के प्रति निष्ठा और सच्चे पत्रकार के रूप में उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

भंवरसिंह भाटी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री : निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री: कोठारी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और पुण्य आत्मा को अपनी शरण में स्थान प्रदान करें।

डॉ. रघु शर्मा, चिकित्सा मंत्री : कोठारी ने पत्रिका समूह के निदेशक के रूप में पत्रकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पत्रकारिता व साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

गोविन्द सिंह डोटासरा, शिक्षा राज्यमंत्री: मिलाप कोठारी के निधन का दुखद समाचार मिला। पत्रकारिता जगत के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

रामचरण बोहरा, सांसद: मिलापजी के देवलोकगमन का समाचार जानकर अत्यंत दुख हुआ। पत्रिकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य उल्लेखनीय व स्मरणीय हैं। उनका स्नेह और सद्व्यवहार, सेवा भाव, मंत्र, मुग्धवाणी सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

महेश जोशी, मुख्य सचेतक: मिलापजी के निधन की खबर बहुत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आनंदकुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी : गहरी संवेदना, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

विमल कटियार, मीडिया प्रभारी, भाजपा राजस्थान: निधन की खबर बहुत दु:खद है। पत्रिकारिता के क्षेत्र में कोठारी द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य हमेशा स्मरण में रहेंगे।

आनंद शर्मा, मीडिया संपर्क प्रमुख, भाजपा: व्यक्तित्व के धनी मिलाप कोठारीजी का निधन अपूरणीय क्षति है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना।

हनुमान बेनीवाल, सांसद, नागौर: मिलापजी के निधन का दुखद समाचार मिला। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

अभय जोशी, पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर: पत्रकारिता के क्षेत्र में यह बड़ी क्षति है। मिलापजी मिलनसार एवं सहज व्यक्ति थे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

विश्वामित्र बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदामी पार्टी: मिलापजी का निधन संपूर्ण पत्रकारिता के लिए बड़ी क्षति है, जो अपूरणीय है।

PMO ने ट्वीट कर जताया शोक..

CM अशोक गहलोत ने निवास स्थान पहुंचे, श्रद्धांजलि दी

सचिन पायलट ने व्यक्त किया शोक..

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जताई संवेदना..

जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जताया ट्वीट कर व्यक्त किया शोक..

राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने प्रकट की संवेदना..

इन्होंने भी जताया शोक:
भाजपा जयपुर देहात उपाध्यक्ष जगदीश नौनपुरा, आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट, वरिष्ठ अधिवक्ता पूनमचंद भंडारी, देवेंद्र शास्त्री ने भी कोठारी के निधन पर गहरा शोक जताया है।

शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री, मप्र: मिलाप कोठारी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री : मिलापजी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है, दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।

विवेक तन्खा, राज्यसभा सदस्य: मिलापजी का
निधन दुखद है। ईश्वर गुलाबजी और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

अनुराधा शंकर: मिलापजी का निधन अपूरणीय क्षति है। मेरी पूरे परिवार के साथ संवेदना है, खासकर उस मां के लिए भी जिसके सामने उसका पुत्र चला गया। ईश्वर अपने श्रीचरणों में जगह दें।


कई मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिलाप कोठारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मप्र सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि मिलाप कोठारी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर प्राप्त हुई है। उनके परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं। ईश्वर श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिवारजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।

छग सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि मिलाप कोठारी के निधन का समाचार सुनकर दु:ख हुआ। उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस दु:ख से उबरने का संबल प्रदान करे।

यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने मिलाप कोठारी के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।