जोधपुरा के ग्रामीण पुर्नवास की मांग को लेकर चल रहे धरने के संबंध में ज्ञापन देने के लिए संयोजक राधेश्याम शुक्लावास के नेतृत्व में जिला कलक्ट्रेट जाने लगे तो रास्ते में पुलिस ने रोक दिया। बाद में कुछ लोग कलेक्ट्रेट परिसर में सीएस को ज्ञापन देने पहुंचे। डीजे कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का शिष्टमंडल संघ अध्यक्ष एड. उदय सिंह तंवर के नेतृत्व व परिसीमन पर आपत्ति दर्ज कराने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी, कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, पूर्व पार्षद हनुमान सैनी, जगमाल यादव, ट्रीटमेन्ट प्लांट के विरोध में चन्द्र शेखर शर्मा व दिलीप यादव की अगुवाई में ग्रामीण ज्ञापन लेकर जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रशासन ने कमरे में से बैठा दिया।