15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mousam : हाड़कंपाने वाली ठंड के लिए तैयार हो जाओ जयपुर वालों, कोहरा-पाला और शीतलहर से रहें सावधान

जयपुर में आने वाले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Dec 20, 2023

Mousam : हाड़कंपाने वाली ठंड के लिए तैयार हो जाओ जयपुर वालों, कोहरा-पाला और शीतलहर से रहें सावधान

Mousam : हाड़कंपाने वाली ठंड के लिए तैयार हो जाओ जयपुर वालों, कोहरा-पाला और शीतलहर से रहें सावधान

जयपुर। उत्तरी हवा की दस्तक के साथ ही प्रदेश में खून जमा देने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। सुबह और शाम सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी जयपुर में नयूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेखावाटी अंचल में भी हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर जारी है।
माउंट आबू में तापमान जमाव बिंदु से नीचे
राजस्थान के पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में बुधवार को लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा और पारा एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। माउंट आबू में मैदान में लगी घास, फूल-पत्तियों, और वाहनों के शीशों पर बर्फ की परतें जमीं देखी गईं। पर्यटक स्थल पर पहुंचे सैलानियों ने गर्म कपड़ों में चहल-कदमी करते सर्दी के मौसम का आनंद उठाते नजर आये। राज्य के अन्य स्थानों पर रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।

बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 22 दिसंबर तक राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। 23-24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने और राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।