प्रतानगर में सेक्टर 29 स्थित आवासन मंडल की आवासीय योजना घरौंदा में मोबाइल टावर लगाए जाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। पिछले तीन चार दिन से यहां मोबाइल टावर लगाए जाने की कवायद चल रही है, जिसके बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। मोबाइल टावर लगाने के लिए एक टेलीकॉम कंपनी को नगर निगम ने एनओसी भी दे दी है। जबकि आवासीय स्कीम आवासन मंडल की है। आज स्थानीय लोगों ने प्रतापनगर के सेक्टर 5 स्थित आवासन मंडल के उपायुक्त कार्यालय जाकर मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि आवसीय क्षेत्र में मोबाइल टावर नहीं लगाया जाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।