
Petrol and diesel price: पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता
पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन सस्ता
पेट्रोल और डीजल के दामों में 22 पैसे की कटौती
दो दिनों में पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 38 पैसे सस्ता
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के दाम 19 पैसे और डीजल के दाम 16 पैसे घटाने के बाद गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 22 पैसे की कटौती कर दी है। जयपुर में अब पेट्रोल के दाम 97.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 89.60 रुपए प्रति लीटर हो गए है। नए साल में पेट्रोल 8 रुपए 2 पैसे और डीजल 8 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। इससे पहले लगातार 24 दिनों तक इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले महीने लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर चल रहे थे।
राहत का दौर रह सकता है जारी
बीते सत्र में बेंचमार्क कच्चे तेल के दाम में 6.52 फीसदी की गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 6 हफ्ते के बाद 60 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है और बीते 15 दिनों में कच्चे तेल का भाव 15 फीसदी से ज्यादा टूटा है। तेल बाजार के जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल में आई इस गिरावट से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिल सकती है।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 9०.78 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी इसकी कीमत क्रमश: 97.19 रुपए, 91.98 रुपए और 92.77 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। डीजल की कीमत दिल्ली में 81.10 रुपए प्रति लीटर हो गई जो रिकॉर्ड स्तर है। इसकी कीमत मुंबई में 88.20 रुपए, चेन्नई में 86.10 रुपए और कोलकाता में 83.98 रुपए प्रति लीटर पर रही। देश में पेट्रोल की कीमतें इस समय रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली को छोड़कर अन्य शहरों में डीजल के दाम भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Published on:
25 Mar 2021 07:27 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
