10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Prices Today: त्योहारी सीजन में सताएगी पेट्रोल-डीजल की महंगाई

त्योहारी सीजन में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। प‍िछले साढ़े चार महीने से घरेलू बाजार में तेल की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। ऑयल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Prices Today: त्योहारी सीजन में सताएगी पेट्रोल-डीजल की महंगाई

Petrol Diesel Prices Today: त्योहारी सीजन में सताएगी पेट्रोल-डीजल की महंगाई

Petrol Diesel Prices Today: त्योहारी सीजन में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। प‍िछले साढ़े चार महीने से घरेलू बाजार में तेल की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ। ऑयल कंपनियों ने रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।

पिछले साल सितंबर में 8.15 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल

पिछले साल नवंबर से पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुना व के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईए वह दिवाली से पहले तक जारी रही। इतने दिना में ही पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। हालांकि इस बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने शुल्क में कुछ कटौती की थी। हालांकि बीते साल सात नवंबर से इसके दाम स्थिर हैं।

यह भी पढ़ें : दिवाली पर बढ़ी मिठास, नए गुड़ का श्रीगणेश, चीनी महंगी

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थीए वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : नहीं थम रहे गेहूं और आटे के दाम, सरकार के कड़े प्रयास भी विफल...जानिए क्यों

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग