19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूड फोटोग्राफी को बनाएं खास

फूड फोटोग्राफी सभी का ध्यान आकर्षित करती है और स्वादिष्ट फूड का अच्छी तरह से डिस्प्ले भी।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Sep 21, 2020

फूड फोटोग्राफी को बनाएं खास

फूड फोटोग्राफी को बनाएं खास

जब भी हम कुछ अच्छा बनाते हैं या खाते हैं तो उसकी तस्वीर जरूर लेते हैं। फूड फोटोग्राफी को खास बनाना चाहते हैं तो छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें क्योंकि इस तरह की फोटोग्राफी आपको यादों का एक पिटारा देती है जिसे आप आजकल फेसबुक या इंस्टाग्राम पर तैयार करते हैं। फूड फोटोग्राफी सभी का ध्यान आकर्षित करती है और स्वादिष्ट फूड का अच्छी तरह से डिस्प्ले भी। आप कई तरीकों से फोटोग्राफी स्किल को बढ़ा सकते हैं।
शेडो भी तस्वीर को बना सकती है खास : किसी भी फूड फोटोग्राफी में शेडो का अपना स्पेस हो सकता है जिससे तस्वीर खास बन सकती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा शेडो फोटोग्राफी को खराब भी कर सकती है। जैसे कई बार सनलाइट में ली गई तस्वीर एक अलग इंपेक्ट क्रिएट करती है और आपकी फूड फोटोग्राफी को रोचक बना देती है। इससे आपको फोटो में कई लेयर क्रिएट करने में भी मदद मिलती है। शेडो, फोटो में डेप्थ और डाइमेंशन देने के लिए भी जरूरी होती है।
बैकग्राउंड का रखें विशेष ध्यान: अपनी फोटोग्राफी के स्किल को थोड़ा और बढ़ाना चाहते हैं तो फोटो लेते समय बैकग्राउंड का ध्यान रखें। खाली स्पेस काफी कुछ बयां कर सकता है। इसी तरह से मसाले, जार या कुछ सामग्री रखकर आप दिखा सकते हैं कि आपने यह डिश कैसे तैयार की।
नेचुरल लाइट का प्रयोग : कोशिश करें कि जब भी कोई फोटो खींचें तो वहां पर पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी हो। जरूरी नहीं कि फोटो किचन में ही ली जाए। आपके बेडरूम या डाइनिंग एरिया में भी पर्याप्त लाइट हो सकती है, जहां शूट किया जा सकता है।
रंगों के संयोजन पर करें फोकस : फूड फोटोग्राफी की खास बात है कि यह आपको रंग के साथ प्ले करने का मौका देती है। आपकी क्रिएटिविटी पर रंगों का बड़ा प्रभाव पड़ता है और ये फोटो को प्रभावित करते हैं। फोटो के साथ कई तरह की चीजों को रखकर जैसे कटलरी, कुछ फल या क्रॉकरी आदि के साथ प्ले करें ताकि फोटो खास बन जाए।
तस्वीर के लिए चुनें बेस्ट एंगल : भोजन की तस्वीरें लेते समय हमेशा यह विचार करें कि फोटो को स्पेशल बनाने के लिए किस एंगल से शूट किया जाए। जब भोजन को प्लेट या बाउल में रखा गया हो तो ऊपर से ली गई तस्वीर का अच्छा प्रभाव आता है। इससे आप बैकग्राउंड की चीजों को भी फोटो में अच्छी तरह से इस्तेमाल कर पाते हैं।