
Weather Update : मौसम का बदला मिजाज, सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास
जयपुर. राजस्थान में मानसून के विदा होने के बाद गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार अगले 8 दिनों में प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। दिन में अब मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान में औसत 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक आए मौसम में बदलाव से जुकाम, बुखार और गले के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की भीड़ देखी जा रही है।
दिन के तापमान में भले ही बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रात में प्रदेशभर का पारा लुढक़ रहा है, जिसके कारण राज्य में गुलाबी ठंड का प्रभाव देखने के मिल रहा है। शाम होते ही मौसम में हल्की सर्दी का अहसास होने लगता है। अल सुबह तो सर्दी का असर तेज हो रहा है। सिरोही का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है, वहीं भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान 17, उदयपुर डबोक का 17 और डूगंरपुर का 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पश्चिमी राजस्थान के भी अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस डिग्री है। उदयपुर का न्यूनतम तापमान 17.8, करौली का 18.2, भीलवाड़ा का 18.5, हनुमानगढ़ का 19.3, बारां का 19.8, चित्तौडग़ढ़ का 20.9 और धौलपुर का 20.8 डिग्री सेलिसयस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान में कमी आई है। दिन और रात के तापमान में अब अधिक अंतर आने लगा है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मौसम विभाग के अनुसार 19 अक्टूबर तक राजस्थान में बारिश होने का अनुमान बहुत कम है। तापमान में कमी और बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
Published on:
08 Oct 2023 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
