उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को समयबद्ध जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।उन्होंने नवनेरा बैराज के पास प्रस्तावित पम्प हाउस का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए। इस परियोजना के माध्यम से रामगढ़ (कूल नदी), महलपुर (पार्वती नदी) और नवनेरा (कालीसिंध नदी) बैराजों का जल चम्बल नदी को पार कर मेज बैराज तक पहुंचाया जाएगा, जिसके बाद इसे बीसलपुर और ईसरदा बांध तक लिफ्ट प्रणाली द्वारा भेजा जाएगा।