28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजपूतों ने भरी हुंकार! जयपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रोग्राम का जमकर विरोध करेगा समाज

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 4 Jul 2018, 5:15 PM IST

Vasundhara Raje

जयपुर। सात जुलाई को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का राजपूत समाज ने विरोध का ऐलान किया है। सर्व-राजपूत समाज संघर्ष समिति की बुधवार को राजपूत सभा भवन में एक प्रेसवार्ता रखी गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार न तो हमारी मांगें मान रही है और न ही सूबे की मुखिया को हमसे मिलने का समय है। पार्टी के राजपूत समाज के लोगों के साथ बैठकर सब कुछ सही करने का जो दिखावा किया जा रहा है, उसका राजपूत समाज विरोध करेगा।


अभी तक नहीं हुआ आनंदपाल प्रकरण पर निर्णय
संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने बताया कि आनंदपाल प्रकरण, चतुर सिंह सोढ़ा प्रकरण, सामरऊ प्रकरण, राजमहल प्रकरण, राजपूत सभा पर छापा मारना, सांवराद में युवाओं पर केस दर्ज कर उनको वापस लेने के मामले में सरकार अब तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है।

समाज को गुमराह कर रही सरकार
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता करण सिंह राठौड़ ने कहा कि मौजूदा सरकार समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। यह सब कर सूबे की मुखिया प्रधानमंत्री के सामने यह जताना चाहती है कि राजपूत उनके साथ है। पीएम की सात जुलाई का विरोध किया जाएगा।

Read More: राष्‍ट्रपति भवन के मुख्‍य इाइनिंग हाॅॅल के बाद अब प्रधानमंत्री के बैंक्वेट हॉल में विदेशी मेहमानों को लुभाएगा भीलवाड़ा के पंकज का हुनर

काली पट्टी बांधकर होगा विरोध
समिति के प्रदेश प्रवक्ता दुर्ग सिंह खींवसर ने बताया कि प्रदेश भर के सभा भवनों के अलावा समाज का व्यक्ति विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर निकलेगा। राजपूत समाज की अनदेखी प्रदेश सरकार को आगामी विस चुनाव में भारी पड़ेगी।

उप-चुनाव में हमने दिखा दिया
उप-चुनाव में हमने यह करके दिखा दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मिशन 180 की बात कर रहे हैं, राजपूत समाज ने मिशन 18 पर काम करना शुरू कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग