6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के आने से पहले सीएम के इस कदम से विभागों में मची खलबली, इस तैयारी में जुटे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
cm raje

जयपुर। राज्य सरकार के सभी विभागों में कुछ दिनों से फाइलें तेजी से दौड़ रही हैं। पहली प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी, तो दूसरी विभागीय कामकाज की मुख्यमंत्री की ओर से जल्द की जाने वाली समीक्षा को लेकर। मुख्यमंत्री प्रदेश में चुनावी दौरे तेज करने से पहले विभागों की बजट घोषणा और हाल ही राज्य के जिलों में किए दौरे के दौरान जनता से किए वादे पूरे करने को लेकर विभागीय कामकाज का फीडबैक लेंगी।

इसको लेकर सचिवालय से लेकर अन्य विभागीय मुख्यालयों में अधिकारी चालू वित्तीय वर्ष में की गई बजट घोषणाओं और मुख्यमंत्री की ओर से कार्यक्रमों में विभाग से संबंधित जनता से किए वादे पूरे करने में जुटे हैं।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की 7 जुलाई की जयपुर यात्रा के बाद विभागवार कामकाज की समीक्षा करेंगी। ऐसे में सभी विभागों के मुखियाओं को तैयार करने के लिए कहा गया है।

विभागों में अब तक हुए कार्यों की रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही प्रजेंटेशन भी तैयार किया जा रहा है। ऐसी बजट घोषणाएं जो अभी तक पूरी नहीं हुई, उनके लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। जहां कहीं घोषणा पूरी करने में अड़चन है, उसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर अन्य संबंधित विभागों से संवाद कायम किया जा रहा है।

जानकारों की कहना है कि हाल ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के तमाम जिलों में दौरे के दौरान भी जनता से कई वादे किए थे। विभागीय समीक्षा में बजट घोषणा के साथ इन पर विशेष फोकस रहेगा।

जिससे कि मुख्यमंत्री अब पुन: जिलों में दौरे पर जाने के दौरान जनता से कह सकें कि पिछले दौरे में जो वादे किए वो पूरे किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि एक दिन में कई विभागों की समीक्षा होगी। ऐसे में सभी विभागों को जल्द पूरी तैयारी में रहने के लिए कहा गया है। इस समीक्षा में सीधे जनता से जुड़ी लाभकारी योजनाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा।