1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा, जनता की नब्ज टटोलेंगे

भाजपा पूरे देश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। मोदी सरकार में शामिल 40 में से 39 मंत्री यह यात्रा निकालेंगे। पूरे देशभर में करीब 20 हजार किमी में निकलने वाली इस यात्रा को आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इस यात्रा के जरिए जनता की नब्ज टटोली जाएगी। ताकि चुनाव से पहले कोई नाराजगी हो तो उसे दूर किया जा सके।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Aug 13, 2021

राजस्थान में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा, जनता की नब्ज टटोलेंगे

राजस्थान में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव निकालेंगे जन आशीर्वाद यात्रा, जनता की नब्ज टटोलेंगे

जयपुर।

भाजपा पूरे देश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। मोदी सरकार में शामिल 40 में से 39 मंत्री यह यात्रा निकालेंगे। पूरे देशभर में करीब 20 हजार किमी में निकलने वाली इस यात्रा को आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इस यात्रा के जरिए जनता की नब्ज टटोली जाएगी। ताकि चुनाव से पहले कोई नाराजगी हो तो उसे दूर किया जा सके।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने भाजपा मुख्यालयपर प्रेसवार्ता में कहा कि राजस्थान में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 19 और 20 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। उनके साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। यादव 19 अगस्त को सड़क मार्ग से जयपुर पहुंचेंगे। इस दौरान भिवाड़ी, बहरोड़, तिजारा, किशनगढ़बास, कोटपूतली, शाहपुरा सहित कई जगहों पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के दौरान उनका स्वागत किया जाएगा। अगले दिन 20 अगस्त को यादव अपने गृह जिले अजमेर में जाएंगे। यादव की यात्रा के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूनियां ने बताया कि पूरे देशभर में निकल रही यात्रा 3 से 7 दिन की होगी। एक मंत्री करीब 200 किमी की यात्रा करेंगे।

गहलोत सरकार पर साधा निशाना

पूनिया ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। इसके लिए सीएम गहलोत जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जहां दूसरे दलों की सरकारें हैं वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अपराध नजर आता है, लेकिन उन्हें राजस्थान में हो रहे अपराध नहीं दिखाई दे रहे हैं।

आपको लगे तो आशीर्वाद दे देना

पूनियां से यात्रा को महंगाई से जोड़कर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज मेंकहा कि यदि आपको लगे तो आशीर्वाद दे देना। नहीं लगे तो मत देना।