30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Diwas 2024 : पीएम मोदी बोले, ‘राजस्थान के लोग अद्भुत ऊर्जा से भरे हुए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका’

राजस्थान स्थापना दिवस आज, वर्ष 1949 को आज ही के दिन 19 रियासतों और 3 ठिकानों का एकीकरण कर राज्य का हुआ था गठन, आज राज्य के सभी स्मारकों और संग्रहालयों में सभी देशी-विदेशी सैलानियों को दिया जाएगा निशुल्क प्रवेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 30 Mar 2024, 10:20 AM IST

PM Narendra Modi greeting message on Rajasthan Foundation Day

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'राजस्थान दिवस पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को मेरी कोटि-कोटि शुभकामनाएं। अद्भुत ऊर्जा और उत्साह से भरे यहां के लोग राज्य के गौरव की एक नई गाथा लिखने में जुटे हैं। मुझे विश्वास है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में राजस्थान की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।'

यह भी पढ़ें : राजस्थान दिवस पर पर्यटकों को विशेष सौगात, जयपुर के सभी राजकीय स्मारकों में आज फ्री एंट्री

मिश्र ने कहा, 'राजस्थान स्थापना दिवस मात्र एक दिवस नहीं है। यह दिवस सद्भाव की हमारी संस्कृति को सहेजने का है। संकल्पित होकर राजस्थान के सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का है। उन्होंने कहा कि राजस्थान दिवस पर प्रदेश के चहुंमुखी विकास का संकल्प लेते हुए इसे देश का अग्रणी राज्य बनाने में सभी जन सहभागी बनें।'

यह भी पढ़ें : PM मोदी 2 अप्रेल को आएंगे 'राजस्थान'... जयपुर से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आपसी सद्भाव व भाईचारे को मजबूत बनाने के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं समृद्ध परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।