5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के लाख जतन भी हुए फैल – नकल के दर्जनभर आरोपी गिरफ्तार, इस तरह दे रहे थे चकमा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Jul 16, 2018

जयपुर
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस ने भारी इंतजाम और सुरक्षा के बीच परीक्षा सम्पन्न कराई। सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम के बावजूद नकल गिरोह ने घुसपैठ की कोशिश की। करीब 14 लाख परीक्षार्थीयों में दर्जनभर अभ्यर्थी को नकल करने, अभ्यर्थी की जगह दूसरे से परीक्षा दिलाने जैसे मामलों में गिरफ्तार किया गया है। राजधानी के एक सेंटर पर तो एक परीक्षार्थी प्रश्नपत्र लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध
वहीं बाडमेर में नकल गिरोह के पांच लोगों को पकड़ा और एसओजी ने आधा दर्जन को परीक्षा केंद्र के आसपास संदिग्ध लगने पर पूछताछ के लिए पकड़ा है। शाम को छह बजते ही प्रदेशभर में पुलिस अधिकारियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा होने पर राहत की सांस ली। मुख्यालय एडीजी राजीव शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल के लिए विज्ञापित 13 हजार 142 पदों के लिए दो दिनों में चार पारियों में आयोजित लिखित परीक्षा शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। किसी भी स्थान से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रारम्भिक सूचना के आधार पर 75 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

इंटरनेट बैन पर खेद

डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने इंटरनेट सेवा स्थगित रखने से आमजन को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। डीजीपी ने कहा कि नकल गिरोह आधुनिक तकनीक का दुरूपयोग करते हुए इंटरनेट के माध्यम से व्यापक स्तर पर परीक्षा में व्यवधान डाल सकते थे। इसलिए नेटबंदी की गई थी।

जिलों में कई परीक्षा केंद्र पर पेपर रिपीट

कोटा के अभ्यर्थियों ने परीक्षा पूर्ण होते ही आरोप लगाया कि सुबह की पारी में ही शाम का प्रश्नपत्र बांट दिया गया। इतना ही नहीं शाम को भी वहीं प्रश्नपत्र परीक्षा में दिया गया। इस तरह की शिकायतें और दूसरे जिलों से भी आई है।

14 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में, नतीजे अगस्त में

डीजीपी गल्होत्रा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए करीब 14 हज़ार पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगाया था। उन्होंने बताया कि सभी आंसर-शीट पुलिस मुख्यालय में जमा करवाई जा रही है। इन आंसर-शीट की कम्प्यूटर के जरिए जांच होगी। लिखित परीक्षा का परिणाम अगस्त माह के मध्य में जारी किया जाएगा।

साइंस वर्ग का रखा ख्याल

परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र तैयार करने में बताए गए सिलेबस का ध्यान नहीं रखा गया। ज्यादातर प्रश्न विज्ञान वर्ग के विषयों से संबंधित थे, जबकि कला वर्ग के विषयों पर अछूता रखा गया।

एसओजी ने आधा दर्जन संदिग्ध पकड़े

नकल गिरोह को परीक्षा से पहले धरपकड़ के लिए एसओजी को मामला सौंप दिया था। एसओजी ने परीक्षा केंद्रो की निगरानी करते हुए आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़ा है जो परीक्षा केंद्र के आसपास मौजूद थे। जिनसे एसओजी पूछताछ कर रही है।

परीक्षा केंद्र से पेपर लेकर भागा अभ्यर्थी

करनी विहार थाना इलाके में स्थित अलंकार पीजी कॉलेज में दूसरी पारी में परीक्षा देने आए करौली, टोडाभीम के जगदीशपुरा निवासी संदीप जाटव शाम को पांच बजे प्रश्नपत्र लेकर भाग खड़ा हुआ। देर रात तक पुलिस टीम उसका पीछा कर रही थी। थानाधिकारी संजय गोदारा का कहना है कि रात तक उसको पकड़ लेंगे।

बाडमेर में पांच पकड़े

उधर, बाडमेर में नकल गिरोह से जुड़े पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जिन्होंने विभिन्न माध्यमों के जरिए रुपए लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराई थी। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर सक्रिय थे।