5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राफेल डील पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां, वाटर कैनाल से फेंका पानी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
youth congress protesters in jaipur

जयपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी और राफेल डील को लेकर विधानसभा का घेराव कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी। पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है।

राफेल डील में हुए भ्रष्टाचार को लेकर यूथ कांग्रेस ने हल्ला बोला। सहकार मार्ग के पास सभा की और बाद में विधानसभा कूच किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान आगे बढ़ने की जद्दोजहद में कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने वाटर कैनाल और फायर ब्रिगेड से पानी फेंककर कार्यकर्ताओं को पीछे धकेला। करीब आधा घंटे तक पुलिस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मशक्कत चली। इस दौरान वाटर कैनाल का पानी भी खत्म हो गया।

कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया, जिसमें एक—दो कार्यकर्ताओं के चोटें आईं, जिन्हें एम्बूलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चांदना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास सहित अनेक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इससे पहले सहकार मार्ग के पास हुई सभा में वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।

वरिष्ठ नेता सी.पी. जोशी ने कहा कि अपने दोस्त को फायदा पहुंचाने के लिए राफेल का घोटाला पीएम ने किया। उन्होंने राजस्थान सरकार पर भी रिफाइनरी में राजनीति करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश ने भी केंद्र व राज्य सरकार पर जुबानी हमल बोला।