
टोंक. मेहंदवास कस्बे में कावड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र हर-हर महादेव, हर-हर बम-बम और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। कावड़ यात्रा की शुरुआत से पहले श्रद्धालु बनास नदी पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर पवित्र जल कावड़ में भरा गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यात्रा शुरू की। मार्ग में जगह-जगह कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। कावड़ यात्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां बनास नदी से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में भी भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। जलाभिषेक के बाद धार्मिक आयोजन के तहत कन्याओं को भोजन कराया गया।
अमरनाथ महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक: महर्षि वाल्मीकि सुपर डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसके बाद यात्रा अमरनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संयोजक राजवीर ने बताया कि इस अवसर पर राहुल भारत, विकास मीणा, गौतम धामुनिया, लाला, मन्नू धाप आदि मौजूद थे।
Updated on:
19 Aug 2026 06:00 am
Published on:
19 Aug 2026 06:00 am
