19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवि मिठू मिठास को मिला “भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान”

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

बेंगलूरु. यहां कलश कारवां फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में वेलूर के प्रसिद्ध हास्य कवि मिट्ठू मिठास को "भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान" से सम्मानित किया गया। हास्य और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत रचनाओं के लिए पहचाने जाने वाले कवि मिठू मिठास को यह सम्मान साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह में देशभर से अनेक साहित्यकार और गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच पर जयपुर के कवि किशोर पारीक 'किशोर', अंडमान के कवि अशोक अग्निवीर, बेंगलूरु के समाजसेवी डॉ. मनोहर भारती और एशिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति मनोज चौपड़ा सहित कई हस्तियां मौजूद थी। इस अवसर पर साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के विषयों पर गहन चर्चा हुई और सभी ने कवि मिठू मिठास के साहित्यिक योगदान की सराहना की। फाउंडेशन ने कहा ऐसे सम्मान समारोहों का उद्देश्य नई पीढ़ी को अटलजी के आदर्शों और भारतीय साहित्य से जोड़ना है।