19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वराज चौपाल में गूंजा विकास का मुद्दा,कांग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की संविधान, लोकतंत्र और नगरीय विकास पर हुई चर्चा
निवाई. राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की ओर से आयोजित स्वराज चौपाल में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की विचारधारा और शहर के विकास को लेकर चर्चा हुई। संगठन के टोंक जिलाध्यक्ष डॉ.नरेश कुमार मीणा ने महात्मा गांधी के सर्वोदय एवं स्वराज के मूल्यों को गांव-ढाणी से लेकर शहर के वार्डों तक पहुंचाने पर जोर दिया। डॉ.मीणा ने कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक समानता और बिना भेदभाव के विकास कांग्रेस की विचारधारा का आधार है। उन्होंने भाजपा पर संविधान और लोकतंत्र के प्रति विश्वास नहीं रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इनकी रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर स्वराज की विचारधारा के अनुरूप वार्डों और शहर का विकास कराया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश शर्मा एडवोकेट ने निवाई के विकास के लिए कांग्रेस का बोर्ड बनाने की अपील की। जिला महासचिव महेंद्र बैरवा और टोंक ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सांसी ने केंद्र सरकार पर मनरेगा का स्वरूप बदलकर लोगों के रोजगार के अधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
चौपाल के आयोजक एवं संगठन के निवाई नगर अध्यक्ष सुमेर सिंह राजावत ने आभार जताते हुए वार्डों में कांग्रेस को मजबूत करने और पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।चौपाल में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजन एवं महिलाएं मौजूद रही।
फोटोकेप्शन
एनई1808सीए-निवाई. स्वराज चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी और आमजन।