19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयकारों के बीच शिवाड़ के लिए रवाना हुई कावड़ यात्रा

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

वनस्थली. श्री घुश्मेश्वर महादेव पदयात्रा संघ के तत्वावधान में सोमवार को श्री चारभुजा नाथ मंदिर पराना से शिवाड़ के लिए कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कांवड़ यात्रियों ने बनास पुल स्थित वैष्णो देवी मंदिर से पवित्र जल लिया। इसके बाद भोलेनाथ के जयकारों के साथ शिवाड़ के लिए पदयात्रा शुरू की। डीजे और भजनों की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। श्रद्धालु हनुमान कालीवाड़ा ने बताया कि कांवड़ यात्री शिवाड़ पहुंचकर भगवान शिव का पवित्र जल से अभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रा में रामभजन गुर्जर, विष्णु पाराशर, भगवान शर्मा, रणजीत गुर्जर, उम्मेद गुर्जर, पुष्कर गुर्जर, कैलाश गुर्जर, शंकर मांड्या, विनोद गुर्जर, मनराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।