19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क गड्ढों पर अनोखा प्रदर्शन, माला पहनाकर फोड़े नारियल

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

\Bहुब्बल्ली\B. शहर की सडक़ों पर जगह-जगह बने गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग को लेकर कर्नाटक राष्ट्र समिति (केआरएस) की हुब्बल्ली इकाई ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने होसूर क्रॉस, भगतसिंह सर्कल, चन्नम्मा सर्कल, आनंद नगर सहित विभिन्न इलाकों में सडक़ के गड्ढों पर फूलों की माला चढ़ाई, नारियल फोड़े और अगरबत्ती जलाकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सडक़ के गड्ढों की समस्या की ओर हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अब जागकर काम करना चाहिए तथा गड्ढों को भरकर यातायात सुगम बनाना चाहिए। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। केआरएस हुब्बल्ली इकाई के अध्यक्ष मंजुनाथ हिरेमठ ने कहा कि शहर की बदहाल सडक़ों का स्थायी समाधान करने की मांग को लेकर पहले भी अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। केवल अस्थायी मरम्मत की जा रही है। समस्या का समग्र आकलन कर स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन में पदाधिकारी अरुण बडिगेर, आनंद बागले, देवेंद्र बल्लारी, श्रीकांत नटेगल, अच्युत कुलकर्णी और मंजुनाथ माने सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।