27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चारभुजा नाथ मंदिर से बालाजी पदयात्रा रवाना

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 27, 2026

Rajasthan

भजनों पर नाचते-गाते निकले श्रद्धालु

वनस्थली. ग्राम पंचायत पराणा में बालाजी पदयात्रा संघ के तत्वावधान में श्री चारभुजा नाथ मंदिर से बालाजी महाराज ईटावा के लिए तृतीय पदयात्रा रवाना हुई। पंडित भागचंद शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन कराया। इसके बाद बालाजी महाराज की प्रतिमा को फूलों से सजे रथ में विराजमान कर गांव में भ्रमण कराया गया। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते और बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। महिलाएं रंग-बिरंगे परिधानों में मंगल गीत गाते हुए पदयात्रा में शामिल हुईं। इससे पूर्व ग्रामीणों ने पदयात्रा की सफलता के लिए पथवारी माता का पूजन कर महाआरती की।