27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 27, 2026

Rajasthan

वडोदरा. पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजू भडके ने एकतानगर में निर्माणाधीन आइआरसीटीसी बजट होटल का दौरा कर चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने होटल में किए जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, पर्यटकों एवं यात्रियों के लिए प्रस्तावित सुविधाओं तथा संरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
भडके ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एकतानगर स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में यहां उपलब्ध कराई जाने वाली आवासीय सुविधाएं पर्यटकों के लिए सुविधाजनक, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित होनी चाहिए।गौरतलब है कि एकतानगर में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आइआरसीटीसी बजट होटल का निर्माण किया जा रहा है। होटल को 31 अक्टूबर को एकता दिवस के अवसर पर पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। इसके शुरू होने से एकतानगर आने वाले पर्यटकों को सुविधाजनक एवं किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।
...........
कैप्शन - एकतानगर में आइआरसीटीसी बजट होटल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते Bवडोदरा के डीआरएम राजू भडके।B