31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व : राजापार्क गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दीवान, संगत ने छका लंगर

खालसा पंथ के सृजनहार और सिख धर्म के दसवें पातशाही गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व आज प्रदेशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

सिख धर्म के दसवें पातशाही गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व की सुबह सूरज की सुनहरी रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा राजा पार्क।

सुबह से गुरुद्वारों में संगत के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस मौके पर राजापार्क गुरुद्वारे को गुब्बारों से सजाया गया।

Prakash Parv of Guru Gobind Singh

राजापार्क गुरुद्वारे में सुबह मुख्य दीवान सजाया गया। इसमें नित्तनेम पाठ के साथ ही कीर्तन एवं कथा विचार सहित अन्य धार्मिक आयोजन हुए।

खालसा पंथ के सृजनहार और सिख धर्म के दसवें पातशाही गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व आज प्रदेशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इस मौके पर शहर के गुरुद्वारों में कीर्तन दीवान सजाए गए। देशभर के रागी जत्थे संगत को शबद गायन के जरिए गुरु की महिमा का गुणगान किया।

गुरुद्वारे पर अल सुबह से ही शहरभर से आये संगतों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका। गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।