
जयपुर। Sikar Bride Kidnap Case - सीकर जिले के नागवां गांव में दुल्हन का अपहरण कर फरार हुए आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। वहीं, राजपूत समाज के लोग लगातार धरने पर बैठे हैं। इस मामले में परिवहन व सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि दुल्हन के अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
pratap singh khachariyawas ने कहा कि अपराधियों को गलतफहमी है कि वे सरकार और पुलिस से बच जाएंगे, लेकिन एेसा नहीं होगा। खाचरियावास ने कहा कि नागवां गांव की घटना से राजस्थान की सरकार भी चिंतित है। डीजीपी कपिल गर्ग सहित प्रदेश की पूरी पुलिस फोर्स को इस गंभीर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकडऩे में दिन-रात लगे हैं। जो अपराधी इधर-उधर भाग रहे हैं, उन्हें सरेंडर कर देना चाहिए। उन्होंने अपराधियों के परिवारों से सलाह दी है कि उन्हें भी आगे आकर अपराधियों को पकडऩे में पुलिस की मदद करनी चाहिए।
डोली से दुल्हन को उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार और संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। लेकिन अभी तक दुल्हन और मुख्य आरोपी अंकित का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई है। राजपूत समाज का प्रदर्शन उग्र होने की आशंका के चलते शनिवार को जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। धरने पर बैठे विधायक राजेन्द्र गुढ़ा का कहना है कि प्रशासन को दिया गया अल्टीमेटम शनिवार को 11 बजे पूरा हो जाएगा। इसके बाद की रणनीति समाज के लोग तय करेंगे।
राजपूत महासभा के अध्यक्ष दयाल सिंह रोरू का कहना है कि समाज की ओर से दिया जा रहा धरना दुल्हन की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा। वहीं पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर दुल्हन को बरामद करने का दावा किया है। इधर, दुल्हन की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजपूत समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने के दौरान उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द सिंह गुढ़ा ने कहा कि झुंझुनूं में भी समाज की दुल्हन का अपहरण करने का प्रयास किया गया। समाज के लोग यह बर्दास्त नहीं करेंगे।
Updated on:
20 Apr 2019 08:12 am
Published on:
20 Apr 2019 07:58 am
