12 से 15 फीट बढ़ जाती है बेल
किसान ने बताया, वह अक्सर टीवी चैनल पर खेती -किसानी से संबंधित कार्यक्रम देखा करते हैं। वहीं से सीखकर उन्होंने नवाचार करते हुए लौकी की खेती के लिए स्ट्रक्चर तैयार किया। इस पर पौधे की बेल को चढ़ा दिया। इससे बेल की लंबाई लगभग 12 से 15 फीट तक बढ़ गई। वहीं, लौकी भी ऊपर की तरफ ही लगती है। जिससे सब्जी तोडऩे में किसी प्रकार की समस्या नहीं आती।