
जयपुर पत्रिका. श्री राजपूत करणी सेना राजस्थान की ओर से प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने बताया कि राष्ट्र स्तरीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अजय सिंह भदौरिया को राष्ट्रीय प्रभारी, कुंवर धर्मेंद्र सिंह व जेपी जडेजा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा एडवोकेट भवानी सिंह राजावत को राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा
श्री माथुर चतुर्वेदी युवा सभा, जयपुर की कार्यकारिणी में विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि डॉ. प्राणेश चतुर्वेदी को मुख्य संरक्षक, प्रतीक पाठक व अर्चना चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष तथा विजय चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष बनाया है।
यह भी पढ़ें : उधारी के पैसे मांगने पर व्यक्ति पर चढ़ाई पिकअप, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इसके अलावा गोपाल चतुर्वेदी को मंत्री, डॉ. आशुतोष, सागर चतुर्वेदी को संयुक्त सचिव, विवेक व अपूर्वा चतुर्वेदी को संसदीय सचिव, अभिषेक व अनुज चतुर्वेदी को प्रचार सचिव, श्रुति मिश्रा, यश चतुर्वेदी व सौम्य चौबे को सांस्कृतिक सचिव तथा अभिनव व मोहित चतुर्वेदी को क्रीडा सचिव बनाया गया है।
Published on:
19 Apr 2023 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
