2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन पर प्रधानाचार्य ने रोपे 51 पौधे, विद्यार्थियों को दिलाया संरक्षण का संकल्प

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 02, 2026

Rajasthan

देखभाल की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपी

टोडारायसिंह. जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का माध्यम बनाते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबा कला के पीईईओ एवं प्रधानाचार्य सीपी विजय ने शनिवार को अपना जन्मदिन विद्यार्थियों के बीच सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के सहयोग से विद्यालय परिसर में 51 पौधे रोपे और हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिलाया।

प्रधानाचार्य सीपी विजय ने विद्यार्थियों से कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को सौंपी गई, ताकि पहल को भविष्य में हरित परिसर के रूप में विकसित किया जा सके।

फोटो कैप्शन:
टीआर0208सीएफ — टोडारायसिंह। राउमावि लांबा कला परिसर में पौधारोपण करते प्रधानाचार्य सीपी विजय एवं अन्य।