7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कातिल हसीना के खुलेंगे और कई राज, युवकों को खूबसूरती के जाल में फंसा ऐंठती थी मोटी रकम

सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद दुष्यंत का अपहरण करके उसकी हत्या का है आरोप...

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

May 12, 2018

crime news

जयपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद दुष्यंत का अपहरण करके उसकी हत्या करने वाले आरोपियों को झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से प्रिया सेठ, दीक्षांत और लक्ष्य को कोर्ट ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

गौरतलब है कि दो माह पहले प्रिया की दुष्यंत से टिंडर एप पर संपर्क हुआ था। दुष्यंत ने खुद को दिल्ली का अरबपति कारोबारी बताया था। ऐसे में दीक्षांत का कर्जा चुकाने के लिए प्रिया ने उसके साथ मिलकर दुष्यंत का अपहरण करके फिरौती के दस लाख रुपए लेने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने 2 मई को दुष्यंत का अपहरण करके उसके पिता से तीन लाख रुपए फिरौती के लेने के बाद हत्या कर दी थी। झोटवाड़ा पुलिस ने प्रिया से पूछताछ करने के लिए कोर्ट से सात दिन की रिमांड मांगी थी कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड दी है।

बदल लेती है मोबाइल फोन व सिम
प्रिया सेठ ठगी के शिकार लोगों की संख्या बढऩे पर अपना मोबाइल व सिम बदल लेती थी। कुछ समय पहले ही उसने नया मोबाइल और सिम ली थी। पुलिस को प्रिया के मोबाइल में वेश्यावृत्ति में सक्रिय कई दलालों के नंबर मिले हैं। प्रिया के पकड़े जाने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए और भूमिगत हो गए। पुलिस ने बजाज नगर फ्लैट से प्रिया सेठ की एक जोड़ी सेंडल जब्त की है, जिसकी कीमत प्रिया ने 45 हजार रुपए बताई है।

प्रिया को है महंगे परफ्यूम, कपड़ों और कीमती शराब व सिगरेट शौक
पूछताछ में प्रिया सेठ ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल फोन, सोशल मीडिया आदि के जरिए पैसे वाले लोगों को फांसती, फिर रुपए ऐंठकर भाग निकलती थी। उसे महंगे परफ्यूम, कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधन काम में लेने का शौक है। कीमती शराब व सिगरेट पीती थी, हवाई जहाज में सफर करती थी। उसका एक माह का खर्च लगभग 1.50 लाख रुपए था। वह वर्ष 2012-13 से अनैतिक कामों में लिप्त है। खूब पैसे ऐंठे लेकिन उसका बैंक बैलेंस जीरो है। उसने एक एनआरआई से 60 हजार रुपए का मोबाइल ऐंठा, फिर उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग