28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा! इस पोस्ट का मतलब क्या है?

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का विवाह 24 सितंबर को होगा। तैयारियां जोरों पर हैं। पर एक खबर सबको Shocked कर रही है। बहन की शादी में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं होंगी! यह चर्चा गरम हो गई है।

2 min read
Google source verification
priyanka_chopra_-_parineeti_chopra.jpg

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding - साभार

हरदिल अजीज परिणीति चोपड़ा की 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा संग शादी होने जा रही है। मेहमानों का आना शुरू हो गया है। पर जिस का सबको इंतजार है, उसकी एक बिलकुल ताजी खबर आई है। प्रियंका चोपड़ा अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में नहीं आएंगी। इस खबर ने हंगामा मचा दिया है। इसके बाद तो बातें शुरू हो गई। पर मामला कुछ इस तरह है। प्रियंका चोपड़ा ने एक लेटेस्ट पोस्ट किया है, जिसमें वो इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं, वो छुटकी की शादी में नहीं आएंगी। अब उस पोस्ट में क्या है। आगे जिक्र है...



प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में किया इशारा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने अपनी बहन परिणीति की फोटो शेयर कर लिखा है, मुझे उम्मीद है कि तुम अपने इस बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होगी। मैं तुम्हारे लिए हमेशा ढेर सारा प्यार चाहती हूं। हैशटैग न्यू बिगनिंग।' रेड हार्ट इमोजी के साथ एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को टैग किया है। अब इस पोस्ट से साफ है कि वह विदेश से अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो सकेंगी। पर मां मधु चोपड़ा सभी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें - उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा रचाएंगे शादी, डेट फिक्स

पर अभी पूरे 24 घंटे बाकी हैं... कुछ भी हो सकता है

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी अपनी बहन परिणीति की सगाई में आईं थीं। वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेटी मालती के साथ पहुंची थीं। अब इस पोस्ट की वजह से यह चर्चाएं हो रहीं है कि शायद प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल न हो सकेंगी। पर अभी पूरे 24 घंटे बाकी हैं... कुछ भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें - परिणीति-राघव की आज होगी चूड़ा सेरेमनी, कल बंधेंगे सात फेरों के बंधन में