12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनोचिकित्सक निकालेंगे बच्चियों के दिमाग से डर, महिलाएं सीखेंगी सेल्फ डिफेंस के गुर… करेंगे जागरूक

शक्ति 2.0: स्कूल, कॉलेज से लेकर अस्पतालों, दफ्तरों में चलेगा अभियान पांच सितम्बर से आगाज, 12 अक्टूबर तक चलेगा

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Sep 03, 2024

जयपुर. बच्चियां जब स्कूल से घर जाएं तो वे असहज महसूस न करें। महिलाएं जब रात को कार्यालय से निकलें तो बेखौफ होकर घर पहुंचे, इसके लिए ग्रेटर निगम एक अभियान शुरू करने जा रहा है।

अभियान शक्ति 2.0 का आगाज पांच सितम्बर से होगा। अधिक से अधिक भागीदारी के लिए महापौर सौम्या गुर्जर ने गर्ल्स स्कूल, कॉलेज से लेकर अन्य ऑफिस को पत्र लिखकर इस अभियान में सहयोग मांगा है। अब तक 108 कॉलेज को निगम की ओर से पत्र लिखे जा चुके हैं। अस्पताल, दफ्तरों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों में भी इस तरह के सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों, कॉलेज और दाफ्तर जाकर निगम की टीम एक्सपर्ट को साथ लेकर आधी आबादी को जागरूक करेगी। इसमें न सिर्फ उन्हें सेल्फ डिफेंस से के गुर सिखाए जाएंगे, बल्कि मनोचिकित्सकों के सत्र भी होंगे। जो बच्चियों के दिमाग से डर निकालने का काम करेगा।

टीम में होगा काम

  • इस टीम में मनोचिकित्सक से लेकर आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए ट्रेनर मोटिवेशनल स्पीकर्स के साथ साइबर एक्सपर्ट भी होंगे। ये एक्सपर्ट मोबाइल में तकनीक का प्रयोग करते हुए लोकेशन शेयरिंग से लेकर अन्य विकल्पों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
  • बताया जा रहा है कि सत्र में कानूनी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए टीम में वकीलों को भी जोड़ा गया है।

ये भी होगा

  • ग्रेटर निगम महिलाओं के लिए अलग से हेल्पलाइन नम्बर जारी करेगा।
  • निगम की ओर से सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित किया जाएगा।
  • लोगों से सुझाव भी मांगे जाएंगे, इसके लिए निगम सार्वजनिक स्थलों पर पिंक बॉक्स भी लगवाएगा।
  • पुलिस का भी अभियान में सहयोग लिया जाएगा।

ट्रेनिंग सत्र होगा
बच्चियां और महिलाएं बिना किसी डर के निकलें, ऐसा माहौल देने का प्रयास इस अभियान के तहत किया जा रहा है। गुरुवार से अभियान की शुरुआत होगी। 12 अक्टूबर तक रोज किसी न किसी जगह ट्रेनिंग सत्र निगम की ओर से होगा।
-सौम्या गुर्जर, महापौर