25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holidays in Rajasthan: 2, 3 और 11-12-13 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, जानिए किस दिन किसकी रहेगी छुट्टी

Public holidays in October: अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार रहेगी, ऐसे में कई दिन तक बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 23 Oct 2024, 12:14 PM IST

Public holidays in october

Holiday List: राजस्थान के लोगों को सितंबर महीने के बाद अब अक्टूबर माह में भी बंपर छुट्टियों का तोहफा मिलने वाला है। सरकारी कैलेंडर की मानें तो अक्टूबर महीने में कुल 12 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। अक्टूबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रहेगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती पर अवकाश रहेगा। इस दिन बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

लगातार 3 दिन की छुट्टी

इसके बाद राजस्थान में 5 और 6 अक्टूबर को भी शनिवार और रविवार होने के चलते सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में अवकाश रहेगा। 11 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी का अवकाश रहेगा। वहीं 12 अक्टूबर 2024 को विजयदशमी के चलते सभी सरकारी दफ्तरों, बैंकों, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी रहेगी। वहीं 13 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में तीन दिनों तक लगातार अवकाश रहेगा। इस दौरान आप कहीं बाहर जाने का भी प्लान बना सकते हैं।

वहीं 19 और 20 अक्टूबर को शनिवार और रविवार होने चलते सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार है। ऐसे में इस दिन बैंक भी बंद रहेंगे। वहीं 27 अक्टूबर 2024 को रविवार का अवकाश रहेगा। 31 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी और दिवाली होने चलते अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें- Good News: राजस्थान में लोगों की बल्ले-बल्ले, खत्म होगा बजरी संकट, सरकार करेगी ऐसा बड़ा काम