25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दिल दहलाने वाला वाकया, स्कूल में गश खाकर गिरा 10वीं का छात्र, अचानक मौत से हर कोई हैरान

राजस्थान के दौसा जिले में दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। बांदीकुई क्षेत्र के एक स्कूल में एक छात्र की चलते-चलते मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 6 Jul 2024, 2:23 PM IST

Dausa Viral video

Dausa News : दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। बांदीकुई क्षेत्र के एक स्कूल में एक छात्र की चलते-चलते मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन भी सदमे में है। हालांकि, अभी छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक दौसा जिले में बांदीकुई क्षेत्र के बाढ़ बिशनपुरा स्थित ज्योतिबा फूले उच्च माध्यमिक स्कूल में यह मामला सामने आया है। 16 वर्षीय छात्र यतेंद्र उपाध्याय जैसे ही पहुंचा स्कूल तो अचानक गिर गया। तत्काल स्कूल स्टाफ ने बच्चे को संभाला। लेकिन, उसे होश नहीं आया। इसके बाद बांदीकुई उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Road Accident: राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के 2 भाइयों की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

नहीं चला मौत के कारणों का पता

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्चे का शव लेकर चले गए। ऐसे में यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर बच्चे की मौत कैसे हुई? हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि हार्ट अटैक की वजह से बच्चे की जान गई है। मृतक छात्र बांदीकुई के पंडितपुरा का रहने वाला था और बाढ़ बिशनपुरा में स्थित ज्योतिबा फुले सीनियर स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था।

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

बच्चे के गश खाकर गिरने का पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा कि स्कूल बैग लटका कर छात्र अपनी कक्षा की ओर जाता रहा है। जैसे ही वह स्कूल के बरामदे से निकल रहा था, अचानक ​गिर गया। तुरंत मौके पर ही स्कूल के टीचरों ने बच्चे को संभाला। लेकिन, वह अचेत हो गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मानसून जमकर मेहरबान, 21 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics : किरोड़ी मीणा के इस्तीफे पर जेपी नड्डा का बड़ा बयान आया सामने, जानिए क्या कुछ बोले

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग