25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के 2 भाइयों की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

Rajasthan Barmer Road Accident : राजस्थान में एक बार​ फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात दो कारों की भिड़ंत में दूल्हे के दो भाइयों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 6 Jul 2024, 12:01 PM IST

Barmer Road Accident

Rajasthan Barmer Road Accident : बाड़मेर। राजस्थान में एक बार​ फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बाड़मेर में देर रात दो कारों की भिड़ंत में दूल्हे के दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इधर, शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात बाड़मेर जिले के सदर थाना नेशनल हाइवे 68 सनावड़ा गांव में हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले बोलेरो सवार दो लोग अपने भाई की शादी के लिए खरीददारी कर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भीषण सड़क हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में ​जोधपुर रेफर क​र दिया।

यह भी पढ़ें: Rajasthan : टोंक में बाढ़ जैसे हालात, आज स्कूलों की छुट्टी, बीकानेर में बारिश के चलते 3 लोगों की मौत

शादी की खरीददारी कर लौटते वक्त हुआ हादसा

दूल्हे वगताराम की 11 जुलाई को शादी होनी है। इसके शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। दूल्हे सहित परिवार के 7 लोग शुक्रवार देर रात शादी की खरीददारी के बाद बाड़मेर से अपने गांव लौट रहे थे। तभी अचानक हादसा हो गया। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

इन लोगों की गई जान

पुलिस के मुताबिक हादसे में ओमप्रकाश पुत्र बींजाराम और नरेंद्र पुत्र बाबुलाल निवासी मेघवालों की तला मांगता की मौत हो गई। दोनों मृतक दूल्हे के चचेरे भाई थे। वहीं, हादसे में दूल्हे वगताराम सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनमें से दो का जोधपुर के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। बाकी चार घायल बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों गाड़ियों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics : किरोड़ी मीणा के इस्तीफे पर जेपी नड्डा का बड़ा बयान आया सामने, जानिए क्या कुछ बोले