31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकी पुलवामा में फिर ले आए 50 किलो आइईडी से लदी कार

बड़ी साजिश नाकाम: 400 जवान थे निशाने पर, लश्कर-हिजबुल ने मिलाया हाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anoop Singh

•

Updated: 28 May 2020, 10:28 PM IST

आतंकी पुलवामा में फिर ले आए 50 किलो आइईडी से लदी कार

आतंकी पुलवामा में फिर ले आए 50 किलो आइईडी से लदी कार

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की सर्तकता से एक बार फिर 2019 के पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश विफल हो गई। इस बार भी निशाने पर सुरक्षा बलों की 20 गाडिय़ां थीं, जिसमें सीआरपीएफ के करीब 400 जवान सवार थे। पहले यह हमला 'जंग-ए-बदरÓ के दिन करने की योजना थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से आतंकी कामयाब नहीं हो पाए।
खुफिया इनपुट्स के बाद सुरक्षा बलों को राजपुरा रोड पर शादीपुरा के पास एक सफेद रंग की सेंट्रो कार मिली, जिसमें 50 किलो आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया। कार के अंदर ड्रम में विस्फोटक रखा था। विस्फोटक की जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास का इलाका खाली कराया और बाद में कार को बम निरोधक दस्ते ने उड़ा दिया। कार की घेराबंदी के बाद इसमें सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घाटी में इनकी गिरफ्तारी के लिए बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
20 गाडिय़ों को उड़ाने की साजिश
20 गाडिय़ों से सीआरपीएफ के 400 जवान का काफिला श्रीनगर से जम्मू पहुंचा है। यह काफिला गुरुवार सुबह 7 बजे बक्शी स्टेडियम कैंप से जम्मू के लिए निकलना था।
तीन दिन से मिल रहे थे इनपुट्स
कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया इंटेलिजेंस को तीन दिन से इनपुट मिल रहे थे कि किसी वाहन से कश्मीर घाटी के दक्षिणी हिस्से में आतंकी कोई बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। इन सूचनाओं को बल इसलिए भी मिल रहा था कि आतंकी पिछले दिनों कश्मीर में हिज्बुल के टॉप कमांडर्स की मौत का बदला लेने की फिराक में हैं।
क्या है जंग-ए-बदर : रमजान के 17वें रोजे को जंग-ए-बदर के नाम से जाना जाता है। इसी दिन इस्लाम के लिए पहली जंग लड़ी गई थी।
रात 11 बजे दिखी कार, आतंकी भागे
रात 11-12 बजे के बीच राजपोरा के आइनगुंड के पास एक कार नाके की ओर आती दिखी। तलाशी के लिए ड्राइवर को रुकने को कहा, लेकिन कार नहीं रुकी तो जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आतंकी कार को जंगल के रास्ते ले गए और छोड़कर भाग गए।
रात में मिली, सुबह कार उड़ाई
मौके पर पहुंचे जवानों ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसके बाद सैंट्रो कार की पिछली सीट पर एक नीले रंग के ड्रम में करीब 50 किलो आइईडी बरामद की गई। बम निरोधक दस्ते ने इसे गुरुवार सुबह कंट्रोल्ड एक्सप्लोजन से उड़ा दिया।
सूचना पुलिस को मिली, तीनों बलों ने की नाकेबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि विस्फोटकों से लदी कार लेकर आतंकी पुलवामा के राजपोरा जा रहे हैं। इसके बाद सीआरपीएफ, सेना और पुलिस टीम सक्रिय हो गईं।