8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल की झालावाड़ से एंट्री: 530 ट्रांसफार्मर फेल, अफसरों में हड़कम्प

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले जयपुर डिस्कॉम से लेकर ऊर्जा विभाग में हडकम्प मच गया है।

2 min read
Google source verification
department_of_energy.jpg

जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले जयपुर डिस्कॉम से लेकर ऊर्जा विभाग में हडकम्प मच गया है। प्रदेश में यात्रा झालावाड़ से शुरू होगी और यहीं 530 से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। ज्यादातर जले और खराब हुए ट्रांसफार्मर कृषि क्षेत्र के हैं और रबी सीजन में इस स्थिति से बिजली प्रबंधन की व्यवस्था गड़बड़ाने की आशंका है।

गंभीर बात यह है कि इन्हें बदलने के लिए डिस्कॉम के स्थानीय स्टोर में नए ट्रांसफार्मर तक नहीं मिले। अब सरकार को चिंता सता रही है कि यात्रा के दौरान किसानों का रोष सामने न आ जाए। सीएमओ तक मामला पहुंचने के बाद ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी चेते। अब जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से लेकर इंजीनियरों की टीम गुरुवार को झालावाड़ पहुंची है।

यह भी पढ़ें : राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 4 को करेगी राजस्थान में 'एंट्री', 15 दिन, 500 किमी पैदल चलेंगे

330 ट्रांसफार्मर दूसरे शहरों से मंगवाए
झालावाड़ में डिस्कॉम के स्टोर में 199 ट्रांसफार्मर ही उपलब्ध हो पाए। बाकी 330 से ज्यादा ट्रांसफार्मर का जुगाड़ डिस्कॉम के बहरोड, अलवर, सवाईमोधापुर कार्यालयों से किया जा रहा है। नए ट्रांसफार्मर यात्रा से पहले लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

जवाब मांगते सवाल
इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर जले और खराब पड़े रहे, इसकी जानकारी संबंधित कनिष्ठ अभियंता से लेकर मुख्य अभियंता तक को कैसे नहीं लगी।

गैर जिम्मेदार अफसर, कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेंगे या फिर चहेतों को बचाएंगे।

क्या नियमित मॉनिटरिंग नहीं की जा रही, जबकि सरकार कृषि कनेक्शन मामलों में गंभीरता दिखाती रही है।

रबी सीजन शुरू होने से पहले भी इन ट्रांसफार्मर को चैक क्यों नहीं किया गया, जबकि अधिकारियों के काम निर्धारित हैं।

दो दिन में सामान्य होगी स्थिति
खराब ट्रांसफार्मर को बदला जा रहा है। अलवर, बहरोड और अन्य शहरों से नए ट्रांसफार्मर मंगवाए गए हैं। एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। बिजली आपूर्ति में किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
अजीत सक्सेना, प्रबंध निदेशक, जयपुर डिस्कॉम