जयपुर. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। आज यात्रा सुबह 6 बजे बूंदी के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई और सुबह 10 बजे सीएडी कैंपस लबाण में यात्रा का विराम हुआ। इस दौरान 14 किलोमीटर की यात्रा की गई। सीएडी कैंपस में ही लंच ब्रेक रखा गया है। यात्रा का दूसरा फेस दोपहर 3.30 बजे पापरी से शुरू होगा और शाम 6.30 बजे लाखेरी रेलवे स्टेशन चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ यात्रा का विराम होगा। रात्रि विश्राम बूंदी के बबई स्थित आजाद नगर में होगा। इससे पहले आज यात्रा के दौरान राजस्थान के बूंदी के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा से शुरू हुई यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बैलगाड़ी हांकी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाड़ी की सवारी भी की।
यात्रा विराम के बाद राहुल- प्रियंका हिमाचल रवाना
वहीं आज पहले फेस की यात्रा विराम और लंच ब्रेक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कोटा एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन के जरिए शिमला रवाना हो गए हैं, जहां वे दोपहर 1.30 बजे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और उसके बाद वापस कोटा लौट आएंगे। वहीं आज अल सुबह यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी बूंदी से ही शिमला के लिए रवाना हो गए थे। बताया जाता है कि दोनों नेता लंबे समय के बाद हैलिकॉप्टर से साथ गए हैं, दोनों नेता भी हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंग