6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध, सुरक्षा चक्र तोड़ता हुआ राहुल की बस में घुसा युवक, सुरक्षाकर्मियों में हडक़ंप

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Oct 10, 2018

rahul gandhi

जयपुर। पूर्वी राजस्थान में मंगलवार को रोड-शो पर निकले Rahul Gandhi को देखने के लिए गांव-गली और छतों पर ऐसा हुजूम लगा कि लोग उन्हें देखने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। रोड-शो गांव और कस्बों से गुजरा तो राहुल ने हाथ हिलाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। युवाओं को पास बुलाकर सेल्फी दिलाई। राहुल गांधी से मिलने को लेकर युवाओं में इतना जोश था कि एसपीजी की सुरक्षा को धता बताते हुए एक युवक बस में ही घुस गया। एसपीजी को भनक लगी तब तक बस एक किमी आगे जा चुकी थी। बाद में बस को रोककर युवक को उतारा गया। इसके बाद में एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी।

मनिया से महुआ तक 10 घंटे चला राहुल का रोड-शो (Rahul Gandhi Roadshow)
राहुल का रोड-शो धौलपुर के राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मनिया गांव में सभा के बाद रवाना हुआ। यहां से धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, बयाना और वैर होते हुए करीब दस घंटे में महुवा पहुंचा। भारी भीड़ होने से राहुल को बयाना में ही रात हो गई।

राज्य और केन्द्र सरकार पर किया प्रहार (Rajasthan Assembly Election 2018)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि वे प्रधानमंत्री नहीं चौकीदार हैं। लेकिन यह नहीं बताया था कि चौकीदार किसके हैं। लेकिन आज देश को पता चल गया है कि वे हिन्दुस्तान के नहीं, उद्योगपति अनिल अंबानी के चौकीदार हैं। इस चौकीदार ने देश के अमीरों का कालाधन सफेद कर दिया। मोदी ने साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए देश के 15 से 20 अरबपतियों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों के कर्ज के बारे में चुप हैं। राहुल ने रफाल विमान खरीद का मामला फिर उठाया और कहा कि 526 करोड़ रुपए का विमान 1600 करोड़ की खरीद का फ्रांस की सरकार से सौदा किया है। लेकिन यह काम एचएएल से छीनकर अनिल अंबानी की कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट दिला दिया। जबकि यह कंपनी मात्र दस दिन पहले बनी थी। जबकि अंबानी पर ही 45 हजार करोड़ रुपए का बैंको का कर्जा है।