17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों से राहुल गांधी का संवाद

लाडपुरा क्षेत्र के मंडाना में हुआ लंच ब्रेक, एक किसान के घर की छत पर राहुल गांधी ने किया नाश्ता, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल सचिन पायलट रणदीप सिंह सुरजेवाला से भी हुई चर्चा, शाम 6:30 बजे लाडपुरा के सासा रिसोर्ट के सामने होगा यात्रा का पड़ाव

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

rahul gandhi

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे कोटा जिले के दरा स्टेशन के गणेश मंदिर से सुबह शुरू हुई। करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद सुबह 8.30 बजे टी ब्रेक हुआ जहां पर राहुल गांधी ने गांव के खेत में बने किसान के मकान की छत पर नाश्ता किया और उसके बाद यात्रा आगे बढ़ गई और सुबह 10:30 बजे कोटा के लाडपुरा क्षेत्र के मंडाना में लंच ब्रेक हुआ और इसके बाद यात्रा 3:30 बजे मंडाना से शुरू होगी।

वहीं शाम 6:30 बजे लाडपुरा सासा रिसोर्ट पहुंचकर यात्रा में नुक्कड़ सभा का भी आयोजन होगा और उसके बाद कोटा के जगमदन मोहन मालवीय फॉर्म हाउस में भारत जोडो यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

लोक कलाकारों से की राहुल ने चर्चा
इधर यात्रा के दौरान बाड़मेर और जैसलमेर से आए लोक कलाकारों से भी राहुल गांधी ने चर्चा की। इस दौरान राहुल की यात्रा के दौरान एक एंबुलेंस को भी रास्ता दिया गया। एंबुलेंस के जरिए मरीज को कोटा ले जाया जा रहा था। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कैसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट सहित कई अन्य नेता सुबह 6 बजे से राहुल गांधी के साथ चलें। इस दौरान राहुल गांधी ने तमाम नेताओं से लंबी चर्चा भी की।

अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों से भी संवाद
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आज अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों से भी बातचीत की और उनके सुझाव लिए। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों से गहलोत सरकार की योजनाओं को लेकर भी संवाद किया।

विरोध प्रदर्शन करने वालों पर भी पुलिस की पहली नजर
इधर मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान विरोध करने वाले लोगों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद अब एक बार फिर राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। आज भी रास्ते में कई जगह राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई गई। साथ ही विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते नजर आसपास के लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। सादा वर्दी में पुलिस कर्मी यात्रा के साथ चल रहे हैं। हालांकि बढ़ते पुलिस बंदोबस्त को लेकर राहुल गांधी ने नाराजगी भी जाहिर की।

वीडियो देखेंः- Bharat Jodo Yatra: यात्रा का आज तीसरा दिन, Kota में प्रवेश | Rahul Gandhi | Congress | INC


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग