
Rahul Gandhi in Jaipur
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज जयपुर हवाईअड्डे पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी आज चुरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में प्रत्याशियों के समर्थन में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जयपुर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेगी। इस मौके पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है। वे (भाजपा) हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं करते। वे केवल झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे घबराए हुए हैं। जनता सरकार को रिपीट करने के मूड में है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अब तीन-चार दिन जयपुर में ही रुक कर चुनाव की मॉनिटरिंग करेंगे।
तारानगर से करेंगे राहुल गांधी चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान में अपने चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद तारानगर सीट से करेंगे। तारानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने नरेंद्र बुडानिया उम्मीदवार बनाया है। जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से है। इसके बाद राहुल गांधी सादुलशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में राहुल गांधी के साथ सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहेंगे। सादुलशहर में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश जांगिड़ हैं।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : अशोक गहलोत पर प्रह्लाद जोशी का वार, फिर प्रियांक खरगे का काउंटर अटैक, सुन कर रह जाएंगे हैरान
अमित चाचाण के पक्ष करेंगे जनसभा
सादुलशहर के बाद राहुल गांधी हनुमानगढ़ जिले के नोहर विधानसभा सीट के रीको के खेल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अमित चाचाण के पक्ष में जनसभा करेंगे। सीएम गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा और प्रभारी रंधावा भी राहुल गांधी के साथ मौजूद रहेंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव : 25 नवम्बर को वोट पड़ेंगे
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 का प्रचार अभियान जोर-शोर के साथ चल रहा है। राजस्थान की 199 सीटों पर 25 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार 23 नवंबर तक होगा। जिसमें अब मात्र 6 दिनों का समय शेष रह गया है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस और अशोक गहलोत पर बरसे अमित शाह, बोले - गहलोत सरकार ने राजस्थान को किया बर्बाद
Updated on:
16 Nov 2023 01:05 pm
Published on:
16 Nov 2023 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
