Amit Shah Kuchaman Visit Today : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना कुचामन में आयोजित जनसभा में अपने नागौर के भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस कुचामन जनसभा में अमित शाह, सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ जमकर बरसे। कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत की योजनाओं और 7 गारंटियों की पोल खोली। कुचामन जनसभा को संबोधित करते केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अशोक गहलोत के प्रशंसक उन्हें जादूगर कहते हैं, वो जादूगर तो है ही। इन्होंने जादू कर राजस्थान में बिजली गुल कर दी। स्वास्थ्य की सुविधाएं को धुमिल करने का काम अशोक गहलोत ने किया। रोजगारी और कानून-व्यवस्था भी गुम कर दी। अमित शाह ने आगे कहा, गहलोत सरकार ने राजस्थान को बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।