वैश्विक भूख सूचकांक भारत का 111वां नंबर
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने आगे कहा, वैश्विक भूख सूचकांक में 125 देशों में से हम 111वें नंबर पर हैं। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 83.50 पर है। वे कहते थे कि जब मोदी जी सत्ता में आएंगे तो यह 15 रुपए हो जाएंगा। उन्हें इनकी चिंता करनी चाहिए ना कि इसकी कि किसका फोटो कहां है।
यह भी पढ़ें - Schools Holiday : स्कूलों में आज से छुट्टियां शुरू, जानें कब खुलेंगे
राहुल गांधी, सोनिया गांधी, खरगे या पायलट सभी पोस्टर से गायब : प्रह्लाद जोशी
राजस्थान में आगामी चुनाव पर सोमवार देर रात केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है कि, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि उनका चेहरा कौन है? क्या आपने घोषणा कर दी है कि ये गहलोत हैं? आपके (कांग्रेस) पोस्टरों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, खरगे या पायलट की कोई तस्वीर नहीं है, सिर्फ गहलोत की तस्वीर है।
सचिन पायलट को लुभाया
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आगे पूछा कि, लेकिन क्या उन्होंने उन्हें सीएम चेहरे के रूप में घोषित किया है? अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सोनिया गांधी या खरगे की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते। सचिन पायलट को समझना होगा कि उनकी तस्वीर कहीं नहीं है और उन्हें हमारी पार्टी के बारे में बोलने से पहले कांग्रेस में अपनी स्थिति को समझना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023: राजस्थान का सबसे गरीब विधायक बना करोड़पति, हलफनामे में हुआ खुलासा, हर कोई हैरान