scriptRajasthan Election 2023: राजस्थान का सबसे गरीब विधायक बना करोड़पति, हलफनामे में हुआ खुलासा, हर कोई हैरान | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान का सबसे गरीब विधायक बना करोड़पति, हलफनामे में हुआ खुलासा, हर कोई हैरान

Poorest MLA Becomes Millionaire : राजस्थान चुनाव 2018 में सूबे के सबसे गरीब विधायक रहे। पर अब जब उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया तो गरीब विधायक की सम्पति देखकर जनता चौंक गई। वह गरीब विधायक करोड़पति बन गया। जानें उसका नाम और पार्टी का नाम।

जयपुरNov 05, 2023 / 04:28 pm

Sanjay Kumar Srivastava

rajkumar_roat.jpg

Rajkumar Roat

Rajasthan Election 2023 : विधानसभा चुनाव 2018 में राजस्थान के सबसे गरीब विधायक करोड़पति बन गया। बीते पांच साल के कार्यकाल में इस विधायक ने ऐसा क्या किया कि उसकी सम्पति में इतना बड़ा इजाफा हुआ कि वह करोड़पति बन गया। चुनाव 2018 में राजस्थान के सबसे गरीब विधायक का तमगा राजकुमार रोत के नाम था। राजकुमार रोत वर्ष 2018 चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) से विधायक चुने गए थे। उस वक्त राजकुमार रोत ने अपनी संपत्ति सिर्फ 1 लाख 20 हजार बताई थी। पर अब वे अपनी नई पार्टी भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सिम्बल पर चुनाव लड़ रहे हैं। डूंगरपुर जिले के चोरासी से विधायक राजकुमार रोत के चुनाव 2023 के लिए भरे गए नामांकन में उनकी सम्पति का खुलासा हुआ तो सबके मुंह खुले के खुले रह गए। अब कुल 1 करोड़ 17 लाख 62 हजार 639 की संपत्ति का अपने हलफनामे में जिक्र किया है। इसमे विधायकजी के पास 69 लाख 16 हजार 375 रुपए की संपत्ति है। तो उनकी पत्नी के पास 48 लाख 46 हजार 264 रुपए मूल्य की संपत्ति है। मतलब की उनकी सम्पति में 96 गुना इजाफा हुआ।

चुनाव 2018 में सिर्फ 1.20 लाख रुपए की सम्पति थी

चुनाव 2018 के हलफनामे के अनुसार राजकुमार रोत ने भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के सिंबल पर लड़ा था। उस वक्त उनकी संपत्ति 1 लाख 20 हजार बताई थी। उस वक्त वे अविवाहित भी थे। राजकुमार रोत के पास पहले सिर्फ एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल थी।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Elections 2023 : मंत्री खाचरियावास की दोगुना तो भंवरसिंह भाटी की चार गुना तक बढ़ी सम्पति, वसुंधरा राजे की कितनी बढ़ी जानें

चुनाव 2023 के हलफनामे के अनुसार सम्पति

चुनाव 2023 के हलफनामे के अनुसार राजकुमार रोत की विधायक बनने के बाद शादी हुई। उनकी पत्नी ने भी 2022 और 2023 में कुल 37 लाख मूल्य की 2 अलग-अलग प्लॉट खरीदे। 2018 में उनके पास कोई सोना नहीं था। अब उनके पास 30 ग्राम सोना है। 2020 में उन्होंने स्कॉर्पियो ली थी।

यह भी पढ़ें – rajasthan election 2023 : BJP की पांचवी लिस्ट जारी, देखें उम्मीदवारों के नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो