Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के दिन करीब आ गए हैं। 25 नवम्बर को वोटिंग होगी। भाजपा ने अभी अभी अपनी पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भाजपा ने 15 नामों का एलान किया है। इस लिस्ट के बाद भाजपा ने अब तक 197 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की पांचवी लिस्ट में 13 प्रत्याशी नए है जबकि 2 प्रत्याशी को बदला गया है। अटरू से सारिका सिंह और कोलायत से पूनम सिंह कंवर भाटी का नाम बदला है। बाडमेर,पचपेड़वा व बारी का टिकट बाकी है। भाजपा ने पहली सूची में 41, दूसरी में 83, तीसरी में 58 और चौथी में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। 6 नवम्बर को नामांकन का आखिरी दिन है। इसलिए भाजपा ने आज इस लिस्ट को जारी कर दी है।
राजस्थान बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी