25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की ​पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम नहीं, चार महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की ​पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम नहीं, चार महिलाओं को बनाया उम्मीदवार

BJP First Candidates List : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी भाजपा की पहली लिस्ट में राजस्थान की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे का नाम नदारद है। इसके साथ ही भाजपा ने चार महिलाओं, 6 एससी, 9 एसटी को टिकट दिया है। इसके साथ ही सबसे हैरान करने वाली बात है कि भाजपा ने 7 सांसदों को विधानसभा का टिकट दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Oct 2023, 6:08 PM IST

bjp_1.jpg

BJP

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सरगर्मियां अब तेज हो गई है। राजस्थान में चुनाव की डेट आ गई है। 23 नवम्बर को वोटिंग होगी। भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पर इस 41 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट में वसुंधरा राजे का नाम नहीं है। साथ ही इस लिस्ट में चार महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। सांसद दिया कुमारी-विद्याधर नगर, संतोष मेघवाल सुजानगढ़ (अजा), राजकुमारी जाटव - हिण्डौन (अजा) और कृष्णा कटारा - बागीदौरा (अजजा) से टिकट दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है। ऐसा लगता है कि सांसदों को विधायकी का चुनाव लड़ा कर भाजपा आलाकमान राजस्थान की सत्ता पर अपना कब्जा करना चाहता है। पहली लिस्ट में जिन सांसदों का नाम है वे हैं सांसद दीया कुमारी - विद्याधरनगर, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा - सवाई माधोपुर, सांसद भगीरथ चौधरी-किशनगढ़, सांसद बालकनाथ-तिजारा, सांसद नरेंद्र कुमार - मंडावा, राज्यवर्धन सिंह राठौर - झोटवाड़ा और सांसद देव जी पटेल - सांचोर टिकट दिया है। भाजपा ने पहली सूची में 6 एससी, 9 एसटी को टिकट दिया है।

भाजपा की पहली सूची

विधानसभा - उम्मीदवार का नाम

1- गंगानगर- जयदीप बिहाणी
2- भादरा- संजीव बेनीवाल
3- डूंगरगढ़- ताराचंद सारस्वत
4- सुजानगढ़ (अजा)- संतोष मेघवाल
5- झुंझुनूं- बबलू चौधरी
6- मंडावा-नरेन्द्र कुमार, सांसद
7- नवलगढ़- विक्रम सिंह जाखल
8- उदयपुरवाटी- शुभकरण चौधरी
9- फतेहपुर- श्रवण चौधरी
10- लक्षमणगढ़- सुभाष मेहरिया
11- दांतारामगढ़- गजानंद कुमावत
12- कोटपूतली- हंसराज पटेल गुर्जर
13- दूदू (अजा)-डॉ. प्रेम चंद बैरवा
14- झोटवाड़ा- राज्यवर्धन राठोड़, सांसद
15- विद्याधर नगर- दिया कुमारी, सांसद
16- बस्सी (अजजा)- चन्द्रमोहन मीणा, रिटायर्ड IAS
17- तिजारा- बाबा बालकनाथ, सांसद
18- बानसूर-देवी सिंह शेखावत
19- अलवर ग्रामीण (अजा)- जयराम जाटव
20- नगर- जवाहर सिंह बेडम
21- वैर (अजा)- बहादुर सिंह कोली
22- हिण्डौन (अजा)- राजकुमारी जाटव
23- सपोटरा (अजजा)- हंसराज मीणा
24- बांदीकुई-भागचंद डाकरा
25- लालसोट (अजजा)- रामबिलास मीणा
26- बामनवास (अजजा)- राजेंद्र मीणा
27- सवाई माधोपुर-डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सांसद
28- देवली-उनिअरा- विजय बैंसला
29- किशनगढ़- भागीरथ चौधरी, सांसद
30- केकड़ी- शत्रुघन गौतम
31- बिलाडा (अजा)- अर्जुनलाल गर्ग
32- बायतू- बालाराम मूंद
33- सांचोर- देवजी पटेल, सांसद
34- खेरवाड़ा (अजजा)- नानालाल आहरी
35- डूंगरपुर (अजजा)- बंसीलाल कटारा
36- सागवाडा (अजजा)- शंकर डेचा
37- चोरासी (अजजा)- सुशील कटारा
38- बागीदौरा (अजजा)- कृष्णा कटारा
39- कुशलगढ़ (अजजा)- भीमाभाई डामोर
40- माण्डल- उदयलाल भडाणा
41- सहाडा- लादूलाल पितलिया।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार हो जाएं अलर्ट, चुनाव आयोग ने पहली बार किया ये बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की पहली लिस्ट के जवाब में बसपा ने भी जारी की तीसरी लिस्ट, जानें 5 उम्मीदवारों के नाम